बारां: स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू
Baran, Baran | May 6, 2025 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड में सत्र 2025- 26 हेतु कक्षा नर्सरी से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम में रिक्त सीटो पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण या क्यूआर कोड के माध्यम से आमंत्रित किये जा रहे हैं। विद्यालय के संस्थाप्रधान आलोक दाधिच ने मंगलवार को सायं 7 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा नर्सरी में समस्त 25 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।