बारां: घीसरी रोड़ पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | May 7, 2025 घीसरी रोड़ पर बुधवार दोपहर दो बजे करीब बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार विजय पुत्र भैरूलाल मेघवाल निवासी फतेहपुर घर से खेत पर जा रहा था तभी बाइक फिसलने से यह गंभीर घायल हो गया। युवक होश में नहीं होने से वह घटना की जानकारी नहीं दे पा रहा है।