बेतिया में जिले के नए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने आज 3 जून दोपहर 2 बजे पश्चिम चंपारण समाहरणालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया, नव पदस्थापित जिलाधिकारी को निवर्तमान जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने पदभार सौंपा, जिलाधिकारी द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।