बेतिया: बेतिया पुलिस ने लूट के ₹2 लाख बरामद कर कोर्ट के आदेश पर पीड़ित को सौंपे
30 अप्रैल को द्वारदेवी चौक क्षेत्र में हुई 2 लाख की लूट के मामले में नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन दिनों के भीतर लूट की राशि को बरामद कर लिया, यह राशि आज मंगलवार 3 जून दोपहर साढ़े 11.30 बजे को कागजी प्रक्रिया के उपरांत पीड़ित मनीष कुमार को सौंप दी गई, पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि वह अपनी मां के इलाज हेतु बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर लौट रहे थे।