मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता: 10 अक्टूबर को पूरे राजस्थान में ली जाएगी शपथ, डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे आमजन
#लालबहादुर_भाखर #मानसिक_स्वास्थ्य_माह
#ManDarpan #RajMamta
#ManSeMajbootRajasthan
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #HealthRajasthan
#MentalHealthAwareness #RajasthanGovt
जयपुर।
प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ‘मानसिक स्वास्थ्य माह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 10 अक्टूबर को राज्यभर में व्यापक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य शपथ अभियान चलाया जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल फोन से निर्धारित क्यूआर (QR) कोड स्कैन करके या आधिकारिक डिजिटल पोर्टल [https://ihmslite.rajasthan.gov.in/manas](https://ihmslite.rajasthan.gov.in/manas) पर जाकर ऑनलाइन शपथ ले सकते हैं तथा अपना ई-प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभियान के सफल संचालन के लिए प्रमुख शासन सचिव ने विभिन्न सरकारी विभागों, स्कूल-कॉलेजों एवं सामाजिक संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य ध्येय "स्वस्थ मन, सशक्त युवा, समृद्ध राजस्थान" की संकल्पना को साकार करना है।