रूपवास: रुपबास में एक ही चिकित्सक के पास दो महत्वपूर्ण पदों का प्रभार, व्यवस्था पर उठे सवाल
भरतपुर जिले के रुपबास में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां डॉ. लखन चौधरी के पास पीएमओ और बीसीएमओ दोनों पदों का अतिरिक्त प्रभार है। जबकि अस्पताल में पिछले दो वर्षों से छह चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद एक ही अधिकारी के पास दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होने की चर्चा का विषय बन गया है।