पेण्ड्रा: जीपीएम में समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, ग्राम पंचायत विकास योजना में गांवों की जरूरतों को प्राथमिकता
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों का त्वरित निराकरण करने और योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।