पेंड्रा-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर बंजारीघाटी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। शहडोल से कोयला लादकर बिलासपुर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।हादसे में ट्रेलर चालक प्रकाश महरा और हेल्पर उमेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह चालक को ग्रामीणों ने पेंड्राअस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हेल्पर का शव ट्रेलर के नीचे दबा