पेण्ड्रा: पनकोटा गांव में शादी में हो रही देरी से हताश प्रेमी जोड़े ने उठाया आत्मघाती कदम, लड़की ने घर में, लड़के ने बाहर पेड़ में
पेंड्रा थाना क्षेत्र में शादी में हो रही देरी से हताश प्रेमी-प्रेमिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. दरअसल लड़के की कम उम्र होने की वजह से घर वालों ने शादी के लिए रुकने को कहा था. पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव की है, जहां कृष्णा भैना (18 साल) का अनिता भैना (21 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाह रहे थे।