अकलतरा के आजाद चौक के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, नगदी की चोरी की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के आजाद चौक वार्ड नंबर 11 के देवेश सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित बाहर गया हुआ था।