अकलतरा: मधुवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 2 लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, जुर्म दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के मधुवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 2 लोगों ने युवक दिलहरण साहू के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले गंगाराम साहू, अजय साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मधुवा गांव के दिलहरण साहू ने बताता कि वह गांव के संतोष चौहान के घर के पास बैठा था, उसी समय गंगाराम साहू, अजय साहू ने आकर गाली-गलौज की।