अकलतरा: अकलतरा के तहसील कार्यालय के पास शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने तहसील कार्यालय के पास शराब का सेवन करने वाले राजऋषि पनागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा तहसील कार्यालय के पास कुछ लोगों के द्वारा महुआ शराब का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस को मौके पर आते देखकर शराब पीने वाले भाग गए।