अकलतरा: खिसोरा गांव से अज्ञात चोरों ने घर से सामान और नगदी सहित ₹26 हजार की चोरी की, केस दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव में अज्ञात चोरों ने घर से सामान, नगदी रकम सहित 26 हजार रुपये की चोरी की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक, लता सुजान ने बताया कि उसके पति के पैतृक गांव खिसोरा से अज्ञात चोरों ने सामान, 14 हजार नगदी कुल 26 हजार रुपये की चोरी कर ली है।