हजारीबाग पुलिस ने एंटी क्राइम अभियान में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी ने फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो गदोखर मोड़ से पकड़ी। गाड़ी और पांच मोबाइल बरामद हुए। आरोपी चोरी के वाहन बिहार में सप्लाई करते थे। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, अन्य की तलाश जारी है।