हज़ारीबाग: मनोज कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला
मनोज कुमार ने संभाला प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार। हजारीबाग: भा.प्र.से. (झा:2007) के श्री मनोज कुमार ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। पदभार के बाद उन्होंने अधिकारियों को जनहित के कार्य समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए।उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने उनका स्वागत किया।