हज़ारीबाग: चौपारण में अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, 4 एकड़ फसल नष्ट
चौपारण थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर दैहर पंचायत के मॉर्निया व बर्दाग जंगल में करीब 4 एकड़ में अवैध अफीम की खेती नष्ट की। गिरफ्तार मुख्य तस्कर से मिली सूचना पर कार्रवाई हुई। मौके से 10 डिलीवरी पाइप बरामद कर नष्ट किए गए। ड्रोन की मदद से दुर्गम इलाकों की पहचान कर अभियान चलाया जा रहा है। दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।