हज़ारीबाग: हजारीबाग में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार
पेलावल ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बिहार नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो बैरियर तोड़कर भाग रही थी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह हजारीबाग से वाहन चोरी कर बिहार में शराब माफियाओं को बेचता था। मामले में कांड संख्या 27/26 दर्ज कर सभी आरोपियों को भेजा जेल।