सिरसागंज: थाना नसीरपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध असलाह और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरीश चन्द्र को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।