रोहट के चोटिला गांव स्थित सरकारी विद्यालय के कमरे में 5 वर्षीय मासूम बालक मानव गिरी के बंद रहने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी खिंवाराम चौधरी ने शिक्षिका अजीत कवर काजल को एपीओ करने के साथी शिक्षक कैलाश चौधरी को निलंबित कर दिया गया है वही इस मामले में प्रभारी शंकर लाल सोनी की जांच बीकानेर निदेशालय भेजी गई जहां से जांच आने के बाद उन पर कार्य की जाएगी।