आर जी एम राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर में "मेरा भारत, मेरा वोट" विषय पर निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
जोगिन्दर नगर, शिव कुमार।
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) द्वारा दिनांक 4 नवंबर, 2026 को "My India, My Vote - मेरा भारत, मेरा वोट" विषय पर निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इन प्रतियोगिताओं का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा मतदाताओं में चुनावी साक्षरता एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें शाहीन बेगम प्रथम,सिमरन ने दूसरा व मोनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 4 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टीम ए में ज्योति व कनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया टीम बी में साहिन बेगम व वंसिका दूसरे थान पर रही, टीम डी में पृशवी व आरती ने तृतीय स्थान हासिल किया । इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दीपक कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें जागरूक मतदाता बनने और समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण डोगरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और अधिकतम मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ के साथ हुआ।