कटिहार: गौशाला में नशे में धुत युवकों ने महिला के साथ किया मारपीट, थाना में मामला हुआ दर्ज
घटना के बारे में महिला वजीफा खातून ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने से अपने घर गौशाला जा रही थी। इसी दौरान तीन युवक ऑटो से उनके पास पहुंचे। तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे और बिना बात के उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाला छोटू चौहान, छोटू भगत और चुन्नू चौहान गौशाला के निवासी हैं। घटना मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया गया।