कटिहार: मिरचाईबाड़ी में गायत्री शक्तिपीठ के 14वें वार्षिकोत्सव समारोह को लेकर निकाली गई मंगल कलश शोभायात्रा
मिचाईबाड़ी में गायत्री शक्तिपीठ के 14वें वार्षिकोत्सव समारोह को लेकर मंगल कलश शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश रखकर पूरे मिरचाईबाड़ी का भ्रमण किया। 3 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा।