कटिहार: बड़ी भैंस दियारा व प्राणपुर से शराब पीने के आरोप में 5 लोगों को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी भैंस दियारा स्थित एक ढाबा में उत्पाद विभाग के ओर से छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां शराब पीने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि प्राणपुर से 2 लोगों को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के द्वारा सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां मेडिकल जांच के बाद मधनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।