कटिहार: ड्राइवर टोला में एक दंपति को दामाद और उनके परिजनों ने किया मारपीट, बेटी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा महंगा
दामाद के द्वारा बेटी के साथ मारपीट करने का विरोध करना एक दंपति को काफी महंगा पड़ गया। दामाद ने अपने उन परिजनों के साथ मिलकर ससुर राजेश साह व सास के साथ मारपीट किया। मारपीट में वे लोग घायल हो गए। सभी लोग अपना इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे। इलाज के पश्चात नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। घटना ड्राइवर टोला का है।