कटिहार: मनिहारि मोर स्थित चन्द्रकला गार्डेन में आनंद मार्ग का 3 दिवसीय सेमिनार सह योग साधना शिविर का हो रहा आयोजन।
मनिहारि मोर स्थित चन्द्रकला गार्डन में आनंद मार्ग का 3 दिवसीय सेमिनार सह योग साधना शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया।इस शिविर का शुभारंभ आचार्य नाभातिता नंद अवधूत जी के द्वारा किया गया।इस मौके पर मीडिया प्रभारी उमाकांत आनंद ने बताया कि 3 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी और विचार गोष्टि का भी आयोजन किया जाएगा।