कटिहार: मनिहारी में दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बारे में घायल साधु यादव ने बताया कि वह मनिहारी में बालू ट्रैक्टर पर भरवा रहे थे। इसी दौरान गांव के तीन व्यक्ति वहां पहुंचे और उन्हें बालू भरने से रोक दिया। जिसका विरोध करने पर उन तीनों दबंग व्यक्तियों ने साधु यादव के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।