हुज़ूर: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर भोपाल रेलवे प्रशासन ने चलाया विशेष जांच अभियान
Huzur, Bhopal | Mar 23, 2025 रेलवे प्रशासन ने संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें बिना टिकट यात्रा और स्टेशन परिसर में अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट अनुराग खरे ने किया, जिनके साथ डीसीटीआई चाको, 5 टिकट चेकिंग स्टाफ और 12 आरपीएफ कर्मी मौजूद रहे।