हुज़ूर: भोपाल में भाजपा कार्यालय में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन
Huzur, Bhopal | Mar 23, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी देश केअलग-अलग राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों को जोड़ने के लिए काम कर रही है। भोपाल में बिहार दिवस काआयोजन प्रदेश भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में सीएम ने ऐलान किया कि बिहार में जन्मे पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद के नाम से भोपाल में एक पार्क बनाया जाएगा और उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।