हुज़ूर: भोपाल के करोद में कचरे के ढेर पर बोरी में बंद मिला नवजात बच्चा, टैक्सी ड्राइवर ने सुनी रोने की आवाज
Huzur, Bhopal | Mar 23, 2025 भोपाल में एक नवजात बच्चा कचरे के ढेर पर बोरी में बंद मिला। वहां से गुजर रहा एक टैक्सी ड्राइवर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर रुका। जब उसने बोरी खोलकर देखा तो उसमें बच्चा था। मामला करोंद क्षेत्र में पीले क्वार्टर इलाके में का है। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने निशातपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया|