पीरो: पीरो में मां दुर्गा की भव्य महाआरती, उमड़ा आस्था का जनसैलाब; हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Piro, Bhojpur | Oct 19, 2026 पूजा के पावन अवसर पर पीरो में मां दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भव्य आरती के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और जय माता दी के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। महाआरती को विशेष रूप से भव्य बनाने के लिए बनारस से विद्वान पंडितों को आमंत्रित किया गया था।