उज्जैन: 15 से अधिक चोरियों का खुलासा, पुलिस ने 5 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार; 11 लाख का माल बरामद 🚨🚓
उज्जैन जिले की भाटपचलाना पुलिस ने ग्राम रक्षा समिति और स्थानीय नागरिकों की मदद से एक बड़े चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, पन्ना और उज्जैन सहित कई जिलों में 15 से अधिक चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले मुरैना निवासी 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग 11.27 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है, जिसमें 3.5 किलो चांदी के आभूषण, नकदी और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस की विशेष टीम ने 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी मदद के बाद इन शातिर चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।
#UjjainNews #CrimeNews #MPPolice #TheftGangBusted #siti24ujjain