ज्ञानपुर: भदोही में आयोजित होने वाले सेमराधनाथ माघ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
भदोही जिले में आयोजित होने वाले सेमराधनाथ माघ मेले और कल्पवास की सुरक्षा और शांति व्यवस्था का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने किया। उन्होंने मेले में पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेटिंग, जल पुलिस, नाविक, गोताखोर, और महिला पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।