बोलबा: बोलबा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Bolba, Simdega | Oct 2, 2026 बोलबा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को 3:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं किसी प्रकार से परेशानी हो तो इसकी सूचना प्रशासन को दे ,ताकी समस्या का समाधान हो सके।