बोलबा: सिमडेगा: डीसी के निर्देश पर बोलबा मोड में डीटीओ ने डैजलिंग लाइट पर कार्रवाई कर ₹3 लाख जुर्माना वसूला
Bolba, Simdega | Feb 13, 2026 सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर बोलबा मोड़ में डीटीओ संजय कुमार बखला द्वारा 25 बड़े वाहनों के डैजलिंग लाइट को खुलवाकर उनसे ₹300000 का जुर्माना चालान काटा। इसके अलावा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस लाइट का प्रयोग गैरकानूनी है ,इसलिए इसका प्रयोग दोबारा ना हो ।इससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और लोगों को खतरा होता है।