बोलबा: बोलबा के अलिंगुड़ मुंडलटोली गांव में पति ने पत्नी को पत्थर से कुचलकर मारने की कोशिश की, खुद किया आत्मसमर्पण
Bolba, Simdega | Feb 14, 2026 बोलबा के अलिंगुड़ मुंडलटोली गांव में शनिवार की सुबह 10:00 बजे अजय डुंगडुंग नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एलीना केरकेट्टा की पत्थर से कुचलकर हत्या का प्रयास किया।इधर मरा समझ कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया ,इधर घायल अवस्था में पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।