रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के बक्शी बिगहा मोड़ के पास बाइक से 90 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, चालक फरार
कासमा थाना क्षेत्र के बक्शी बिगहा मोड़ के पास पुलिस ने एक मोटरसाइकिल के साथ 90 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही बाइक चालक मौके से फरार हो गया। रविवार संध्या 6:30 में कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।