जमुई: जमुई में मोबाइल कंपनी ओप्पो के टेरिटोरियल सेल्स मैनेजर को डीलर ने गोली मारी, एसपी ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Mar 28, 2025 जमुई में मोबाइल कंपनी ओप्पो के टेरिटोरियल सेल्स मैनेजर को एक डीलर ने गोली मार दी। घटना मंगलवार को बोधवन तालाब के पास स्थित सूरज टाइम सेंटर में हुई। घायल मैनेजर की पहचान सुपौल जिले के वीरपुर निवासी 48 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। पूरे मामले की जानकारी शुक्रवार की रात 8:00 बजे एसपी मदन कुमार आनंद के द्वारा दी गई।