जमुई: डीएम के जनता दरबार में अनुपस्थिति के कारण अपर समाहर्ता ने फरियादियों की सुनी गुहार, जल्द निपटारे का दिलाया भरोसा
Jamui, Jamui | Mar 28, 2025 समाहणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे डीएम का जनता दरबार लगाया गया। जहां डीएम की अनूपस्थिति में अपर समाहर्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं को बताकर न्याय की गुहार लगाई l उक्त दरबार में अपर समाहर्ता ने पीड़ितों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनी और हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया l