जमुई: जमुई के विभिन्न मस्जिदों में काला पट्टी लगाकर अदा की गई अलविदा की नमाज, वक्फ संशोधन बिल का किया गया विरोध
Jamui, Jamui | Mar 28, 2025 आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अहवान पर बिहार, उड़ीसा, झारखंड के इमारत शरिया सहित अन्य मुस्लिम संगठनों ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे अलविदा यानि रमजान के आखिरी जुमा की नामाज़ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर अदा किया। साथ ही नमाज के बाद वक्फ संसोधन बिल का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।