गुरुग्राम: एडीसी हितेश कुमार मीणा: जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है
एडीसी हितेश कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर जन शिकायत निवारण की सरकार की सुव्यवस्थित प्रक्रिया है। जहां जन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समय पर त्वरित समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।