गुरुग्राम: गुरुग्राम की बंधवाड़ी लैंडफिल साइट में दो दिन बाद आग पर काबू, धुएं से सांस लेना मुश्किल
गुरुग्राम में बंधवाड़ी स्थित लैंड फिल साइट पर दो दिन बाद सोमवार दोपहर बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सुलगते कचरे से अभी भी धुआं निकल रहा है। जो वातावरण में बना हुआ है। धुएं के इस गुबार से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। फायर अधिकारियों ने बताया कि लैंड फिल साइट पर आग से प्रभावित 80 प्रतिशत हिस्से पर काबू पा लिया गया है।