गुरुग्राम: गुरुग्राम में आतंकवादी हमले के विरोध में प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुग्राम के लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। लगातार कई दिन से लोग प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाल कर अपना रोष जता रहे हैं। सोमवार शाम को वार्ड पांच के पालम विहार और न्यू पालम विहार में समाजसेवी राकेश राणा की अगुवाई में लोग एकत्र हुए और प्रमुख मार्ग और गलियों में कैंडल मार्च निकाला।