गुरुग्राम: सोहना के भारत यात्रा केंद्र में तेंदुआ देखा गया, सीसीटीवी में कैद, वन विभाग ने पंजों के निशान से की पुष्टि
गुरुग्राम जिले के सोहना के भारत यात्रा केंद्र में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। केंद्र की सड़कों पर तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज में तेंदुए की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। वहीं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पंजों के निशान की पुष्टि की है।