गुरुग्राम: हरियाणा के निजी अस्पतालों में महिला सुरक्षा के लिए नियम बनाए जाएँगे: रेनू भाटिया
हरियाणा के निजी अस्पतालों में महिला सुरक्षा को लेकर कड़े नियम बनाए जा रहे हैं। किसी भी अस्पताल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना अस्पताल का दायित्व होगा। यह बात आज हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कही। वे आज गुड़गांव में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का उन्होंने जवाब दिया है l