गुरुग्राम: गुरुग्राम में 25 साल बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार, ₹10,000 का इनामी, आसाम और नेपाल में भेष बदलकर रहा, मॉल के पास घूम रहा था
गुरुग्राम में गोलीबारी की वारदात का आरोपी 25 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। फायरिंग के मामले में जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था) उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। जमानत मिलने के बाद वह नेपाल और असम में छिपा हुआ था। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को उस समय पकड़ा, जब वह किसी काम से गुरुग्राम आया था और सहारा मॉल के पास घूम रहा था।