टीकमगढ़: जिले में पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर रखी नज़र, 27 निगरानी बदमाशों और 18 गुंडा बदमाशों पर की कार्रवाई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु, और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। पुलिस ने 27 निगरानी बदमाश,18 गुंडा बदमाश, पूर्व में चोरी के अपराधों पकड़े गए चोरों, जेल से रिहा हुए पूर्व अपराधियों को चेक कर कार्रवाई की।