टीकमगढ़: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सिलेंस में दो दिवसीय संभाग स्तरीय खो-खो टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सिलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दो दिवसीय संभाग स्तरीय खो-खो टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।पहला मैच निवाड़ी ओैर पन्ना के बीच हुआ, जिस में निवाड़ी विजेता रही। दूसरा मैच टीकमगढ़ एवं दमोह ज़िले के बीच हुआ, जिसमें टीकमगढ़ द्वारा दमोह को 19-3 एवं एक पाली से करारी शिकस्त दी गई। तीसरा मैच निवाड़ी और छतरपुर के बीच खेला गया।