टीकमगढ़: मजना गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मजना गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। गोर मोंगना गांव निवासी चंद्रभान कुशवाहा नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से अपने गांव से बनयानी गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में मजना गांव के पास अचानक उसकी बाइक के सामने भैंस आ गई और बाइक भैंस से टकरा गई जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।