सिहोरा: नुंजा में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सिहोरा मझगवां रोड पर शव रखकर जाम
मझगवां थाना क्षेत्र की नुंजा कॉलोनी में 21 वर्षीय गणेश वंशकार की हत्या के बाद रविवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही नुंजा कॉलोनी पहुंचा ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर सिहोरा मझगवां रोड पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस से जमकर बहस हुई।