खिजरसराय: खिजरसराय के युवक की जहानाबाद के विष्णुगंज थाना क्षेत्र के धराउत के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत
खिजरसराय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के संतोष कुमार की जहानाबाद जिले के विष्णुगंज थाना क्षेत्र के धराउत में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।घटना शुक्रवार की सुबह की है।संतोष धराउत अपने पत्नि के साथ गया हुआ था। सुबह शौच कर लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का दाह संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया।